संजय दत्त के फैन थे रियल एसपी असलम, आज उन्हीं ने निभाया किरदार

संजय दत्त के फैन थे रियल एसपी असलम, आज उन्हीं ने निभाया किरदार

संजय दत्त के फैन थे रियल एसपी असलम, आज उन्हीं ने निभाया किरदार

नई दिल्ली. आदित्य धर की फिल्म धुरंधर में एसपी असलम का किरदार संजय दत्त ने निभाया है। लेकिन आप यह बात जानकर हैरान हो जाएंगे कि असल जिंदगी में भी चौधरी असमल संजय बाबा के बहुत बड़े फैन थे। इस बात का खुलासा एक एक सीनियर जर्नलिस्ट अनिरुद्ध मित्रा ने रणवीर अलाहबादिया के शो में किया था। वहीं, इस बारे में कई बार चौधरी असमल की पत्नी भी बाैत कर चुकी है।

अनिरुद्ध मित्रा ने कहा- एसपी असलम एक तालिबान हंटर थे। उन्हें यारों का यार भी कहा जाता था। उनका एक नाम था बाबा कॉप। यह नाम इसलिए क्योंकि वह संजय दत्त के बहुत बड़े फैन थे। फिल्म खलनायक देखने के बाद वह उनके फैन हो गए। यह एक आयरनी है। यह बात उनकी पत्नी नूरीन असलम ने एक इंटरव्यू में भी कही थी।

नूरीन असलम भी इस बारे में बात कर चुकी

इस बारे में चौधरी असलम की पत्नी नूरीन असलम ने एक पॉडकास्ट में खुलासा किया था। उन्होंने कहा था- चौधरी असलम संजय दत्त के बड़े फैन थे, खासकर फिल्म ‘खलनायक’ देखने के बाद। मुझे यकीन है कि संजय दत्त इस किरदार के साथ न्याय करेंगे। मुझसे एक बार असलम ने यह भी कहा था कि देखना मुझ पर फिल्में बनेंगी। मैंने मजाक में पूछा था कि आप पर क्यों फिल्म बनेगी? आपने क्या हासिल किया है? लेकिन अब कई साल बाद अब सच में उन पर फिल्म बन चुकी है।
फिल्म में दिखाए गए शब्दों पर जताई नाराजगी

हालांकि, अब एसपी असलम का किरदार हमें धुरंधर में नजर आया है। लेकिन, उनकी पत्नी नूरीन ने फिल्म को लेकर कुछ आपत्ति भी जताई। उन्होंने कहा कि फिल्म में उनके पति के लिए इस्तेमाल किए गए शब्द जैसे- ‘शैतान का बेटा’ और ‘जिन्न’ आपत्तिजनक है।

इससे पहले भी पाकिस्तान में एसपी असलम पर एक फिल्म बन चुकी है। इसमें एसपी का किरदार खुद उनके किसी रिश्तेदार ने निभाया था।
लयारी के रॉबिनहुड’ के नाम से मशहूर थे

चौधरी असलम पाकिस्तान के कराची में एक बेहद फेमस पुलिस अधिकारी थे। उन्हें एनकाउंटर स्पेशलिस्ट भी माना जाता था। उन्हें ‘लयारी का रॉबिनहुड’ भी कहा जाता था।

2011 में उन पर तालिबानी हमला हुआ था। इससे तो एसपी असलम बच गए। लेकिन, 2014 में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने उनकी हत्या कर दी। उस समय वह कराची के एंटी-टेरर यूनिट के SSP थे।

उनकी ऐसी ही झलक धुरंधर में भी दिखाई गई है। धुरंधर में संजय दत्त गोलियों की बारिश के बीच एंट्री करते है और गैंगस्टर्स से सीधी टक्कर लेते है।
बॉक्स ऑफिस पर भी धुरंधर फ्रेंचाइजी ने धमाल मचाया

धुरंधर का पहला पार्ट धुरंधर पिछले साल 5 दिसंबर को रिलीज हुआ था। फिल्म को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है। राइटर भी आदित्य ही हैं। इसे जियो स्टूडियोज और B62 स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है। इसमें रणवीर सिंह, आर.माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और संजय दत्त लीड रोल में हैं। इसमें बाकी एक्टर्स के साथ अक्षय खन्ना भी थे। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म ने वर्ल्डवाइड करीब 1300 करोड़ की कमाई की थी। इसे अब भी OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा रहा है।

फिल्म धुरंधर 2 इसी साल 19 मार्च को रिलीज हुई है। इसने वर्ल्डवाइड करीब 1800 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ यह भारतीय सिनेमा की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है।