कानूनगो-लेखपाल की होली से पहले शराब पार्टी:बोले- 5 बजे के बाद सरकार ने दी पीने की अनुमति, सूर्य अस्त-ठाकुर मस्त; दोनों हुए सस्पेंड

रायबरेली में कानूनगो और लेखपाल ने ऑन ड्यूटी कार्यालय में बैठकर होली से पहले शराब पार्टी की। दोनों के साथ उनके साथी भी शराब पीते नजर आए। शराब पीते समय कानूनगो ने यह भी कहा, सरकार ने 5 बजे के बाद कार्यालय में बैठकर शराब पीने की अनुमति दी है। सूर्य अस्त के बाद ठाकुर मस्त हो जाता है। ठड्डी बुड्डी ब्रांडी। इस मामले में सोमवार सुबह सदर एसडीएम प्रफुल्ल वर्मा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कानूनगो अरविंद सिंह और लेखपाल हिमांशु पाल को निलंबित कर दिया है। ये मामला रायबरेली के हरचंदपुर के अचाकापूर मोड़ पर स्थित राजस्व निरीक्षक कार्यालय का है। शराब पीने का वीडियो सोमवार रात को सामने आया है। हालांकि ये वीडियो किस दिन का है, ये अभी नहीं पता। कानूनगो बोले- ठड्डी बुड्डी ब्रांडी वीडियो में साफ देखा जा सकता है, पहले कार्यालय में बैठे सभी लोग किसी केस को लेकर चर्चा कर रहे होते हैं। जिस पर कानूनगो सीओ का नाम लेते हैं। कुछ लोग मखाने और मूंगफली मिलने की बात कर रहे होते हैं। उसके बाद टेबल पर रखी ब्लेंडर की बोतल को दिखाया जाता है। लेखपाल और कानूनगो से उनकी फेवरेट शराब के बारे में पूछा जाता है। उसके बाद सभी लोग अश्लील बातें करने लगते हैं। वहीं कानूनगो कहते हैं, सूर्य अस्त-ठाकुर मस्त, ठड्डी बुड्डी ब्रांडी। लेखपाल के पास एक आरएस की बोतल रखी दिखाई दी। जिसको देखकर सभी लोग बोलते हैं, सस्ते आदमी की सस्ती पसंद। लेखपाल हंसते हुए बोलते हैं, मुझे यही पसंद है। ड्यूटी टाइम पर ऐसा काम करना गलत- एसडीएम इस मामले में एसडीएम प्रफुल्ल वर्मा ने बताया, मैंने दोनों को ऑफिस बुलाकर फटकार लगाई है। ऐसे वीडियो बनाने से मना किया गया है। ड्यूटी टाइम पर ऐसा काम करना गलत है, तभी दोनों को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया है। आगे से ऐसी हरकत न हो इसके लिए दोनों को चेताया गया है। एसडीएम ने आगे बताया, कानूनगो और लेखपाल के ऑफिस तहसील में होते हैं। कई बार इन लोगों को तहसील से बाहर काम की वजह से जाना होता है। इस वजह से ये लोग शहर के आसपास प्राइवेट ऑफिस ले लेते हैं। वहीं पर बैठकर काम करते हैं। ये शराब पार्टी भी इसी ऑफिस में हुई है। यह खबर भी पढ़ें- ग्राउंड रिपोर्ट: अयोध्या में सुहागरात पर रिलेशन बनाए...फिर दुल्हन का गला दबाया:लड़की ने मायके में छोड़ा था मोबाइल; बेटी वालों ने चिता को आग नहीं दी अयोध्या में 7 मार्च को प्रदीप पासवान की शादी थी। शादी धूमधाम से हुई। 8 मार्च को प्रदीप अपनी पत्नी शिवानी को लेकर घर आया। 9 मार्च को रिसेप्शन होना था। इसलिए परिवार के बाकी लोग दूसरे कामों में जुट गए। प्रदीप और शिवानी खुश थे। रात में दोनों ने परिवार के बाकी लोगों के साथ खाना खाया। फिर अपने कमरे में चले गए। अगले 4 घंटे में कुछ ऐसा हुआ कि जिसे भी पता चला, वह सन्न रह गया। प्रदीप शिवानी की हत्या करके सुसाइड कर चुका था। यहां पढ़ें पूरी खबर