जिला अस्पताल में नमाज पढ़ने का VIDEO:जमीन पर दरी बिछाकर पढ़ी नमाज, हिंदू संगठनों ने किया विरोध

फिरोजाबाद के जिला अस्पताल में एक व्यक्ति द्वारा नमाज पढ़ने का वीडियो सामने आया है। घटना 100 शैया अस्पताल परिसर की है। वीडियो में एक व्यक्ति जमीन पर दरी बिछाकर नमाज अदा करते हुए दिखाई दे रहा है। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. नवीन जैन ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नमाज मस्जिद में पढ़ी जानी चाहिए। अस्पताल प्रशासन नमाज पढ़ने वाले व्यक्ति की पहचान और घटना के समय मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ कर रहा है। हिंदू संगठनों ने की निंदा
हिंदू वाहिनी के नेता हृदेश शर्मा ने इस घटना पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि प्रशासन ने किसी भी नई प्रथा को शुरू न करने का आदेश दिया है। अस्पताल के पास ही मस्जिद होने के बावजूद परिसर में नमाज पढ़ना गलत है। हिंदू संगठनों ने इस कृत्य की निंदा की है।