लव जिहाद का मामला:रायबरेली में फर्जी पहचान से युवती से दोस्ती कर शारीरिक शोषण किया, शादी के बाद भी कर रहा परेशान

रायबरेली के शिवगढ़ में लव जिहाद का मामला सामने आया है। एक मुस्लिम युवक ने खुद को हिंदू बताकर युवती को प्रेम जाल में फंसाया। युवक ने अपना नाम सनी बताया, जबकि उसका असली नाम अरबाज था। युवती से दोस्ती के दौरान आरोपी ने उसका शारीरिक शोषण किया। जब युवती को आरोपी की असली पहचान का पता चला, तो उसने संबंध तोड़ लिए। इसके बाद युवती के परिजनों ने उसकी शादी एक हिंदू युवक से कर दी। शादी के बाद भी आरोपी अरबाज युवती को परेशान करता रहा। वह युवती पर अपने पति को छोड़कर इस्लाम धर्म अपनाने और उससे शादी करने का दबाव बना रहा था। इस काम में आरोपी के परिवार के सदस्य भी शामिल थे। आरोपी ने युवती को ब्लैकमेल करने की कोशिश की। उसने कहा कि अगर वह उसकी बात नहीं मानेगी तो वह उसकी कुछ तस्वीरें और वीडियो उसके पति को भेज देगा। परेशान होकर युवती के पिता ने आरोपी के खिलाफ विधि विरोधी धर्म परिवर्तन निषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया है।