लोहिया विधि विश्वविद्यालय में रिवायत का अंतिम दिन:रंगमंच से हुई दिन की शुरुआत, बैटल ऑफ बैंड्स ने जीता दिल

लखनऊ के डॉ.राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय में रिवायत 7.0 के आखिरी दिन नाटक, कला और संगीत का बेहतरीन संगम देखने को मिला। बेहद यादगार तरीके से ये उत्सव संपन्न हुआ। दिन की शुरुआत रंगमंच से हुई,अलग-अलग टीमों ने मंच पर शानदार प्रस्तुतियां दी। इनमें कुछ नाटक हास्य से भरपूर थे, कुछ ने सोशल मीडिया जैसे गंभीर विषयों को छुआ। जबकि कुछ भूतों की कहानियों पर आधारित। इस इवेंट में दयाल सिंह कॉलेज के स्टूडेंट्स विनर रहे। वहीं, कैनवास इवेंट में वीसी लॉन में बैठे प्रतिभागियों ने क्रेयॉन के साथ अपना टैलेंट शो किया। देर शाम बैटल ऑफ बैंड्स की सजी महफिल शाम होते ही बैटल ऑफ बैंड्स की शुरुआत हुई। कॉलेजों बैंड्स की शानदार परफॉर्मेंस से दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। बैंड्स ने अपनी अनोखी शैली और जबरदस्त एनर्जी के साथ मंच पर धूम मचा दी। तालियों की गड़गड़ाहट और जश्न में झूमते लोग दिखे। डीजे ट्रेसर में जमकर थिरके यूथ देर शाम डीजे ट्रेसर का आगाज हुआ। धड़कनें तेज कर देने वाली बीट्स और धमाकेदार म्यूजिक ने हर किसी को थिरकने पर मजबूर कर दिया।