वाराणसी की महिंद्रा-कोटक बैंक में आग से हड़कंप:AC आउटडोर यूनिट में शार्टसर्किट, पुलिस ने खाली कराई बिल्डिंग

वाराणसी के चेतगंज क्षेत्र में गुरुवार को महिंद्रा कोटक बैंक में शार्ट सर्किट से आग लग गई। बैंककर्मियों के सुबह एसी चलाते ही उसके आउटडोर यूनिट में स्पार्किंग हो गई, चंद मिनट में आग ने विकराल रूप ले लिया। धुएं के साथ अलार्म बजा तो हड़कंप मच गया। आनन फानन कर्मचारी बाहर की ओर भागने लगे। बैंक कर्मियों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना देकर बुलाया। जानकारी पाकर एसीपी चेतगंज गौरव कुमार भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। पुलिस टीम ने अंदर दाखिल होकर सभी कर्मचारियों को बाहर निकाला। लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। एसीपी चेतगंज गौरव कुमार ने बताया कि रामकटोरा स्थित बैंक में कई दिनों बाद एसी चलाया गया, जिसके आउटडोर में स्पार्किंग के बाद आग लग गई। आग पर काबू पा लिया गया, कोई हताहत नहीं हुई। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मामले में जांच कर रही है।