फतेहपुर में 114 केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू:65 हजार से ज्यादा छात्र-छात्रा देंगे एग्जाम, 7 सचल दल की तैनाती

फतेहपुर में सोमवार से शुरू हुई यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में पहले दिन 65,315 छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं। नकल रोकने के लिए जिले में 114 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रथम पाली में कुल 35,563 परीक्षार्थी शामिल हुए। इनमें हाई स्कूल में 17,635 छात्र और 16,928 छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं। इंटरमीडिएट की परीक्षा में 15,219 छात्र और 15,533 छात्राएं सम्मिलित हुई हैं। परीक्षा को नकल-मुक्त बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। तीन जोनल मजिस्ट्रेट और 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है। साथ ही 7 सचल दल भी तैनात किए गए हैं। जिलाधिकारी रवींद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। परीक्षा केंद्र से 200 मीटर की दूरी तक फोटोकॉपी की दुकानें बंद रहेंगी और भीड़ नहीं लगने दी जाएगी। महाकुंभ के कारण यातायात जाम की स्थिति में देर से पहुंचने वाले छात्रों को अतिरिक्त समय दिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के बाहर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।