रामपुर में 72 केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा:48 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल, वेबकास्टिंग से निगरानी

रामपुर में यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 की शुरुआत हो गई है। जिले के 72 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। परीक्षा में कक्षा 10वीं और 12वीं के 48,411 विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं। परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जा रही हैं। पहली पाली सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:00 से शाम 5:15 बजे तक चलेगी। सभी परीक्षा केंद्रों को वेबकास्टिंग के माध्यम से जिला और प्रदेश स्तरीय कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक मुन्ने अली ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाएं सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखी गई हैं। प्रश्न पत्रों को त्रिस्तरीय सुरक्षा में रखा गया है। परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए केंद्र व्यवस्थापक और अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक को विशेष जिम्मेदारियां दी गई हैं। प्रशासन ने नकल रोकने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। परीक्षा केंद्रों पर विशेष पुलिस बल तैनात किया गया है। नकल करने वाले छात्रों पर जुर्माना लगाने के साथ-साथ कारावास का भी प्रावधान रखा गया है। शिक्षा और प्रशासनिक अधिकारी वेबकास्टिंग के जरिए सभी केंद्रों की लगातार निगरानी कर रहे हैं।