आगरा में महाकुंभ जा रही बस में आया करंट:हाईटेंशन लाइन से टच हुई बस, 40 श्रद्धालु से थे सवार, 4 की हालत गंभीर

आगरा के थाना मंसुखपुरा क्षेत्र के गांव गढ़कापुरा में महाकुंभ जा रही बस में हाईटेंशन लाइन से करंट आ गया। इससे यात्रियों में भगदड़ मच गई। करंट लगने से यात्री चीखने लगे और बेहोश हो गए। यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। गांव गढ़कापुरा में श्रद्धालु प्रयागराज जा रहे थे। करीब 40 श्रद्धालु बस में बैठे थे। इसी बीच बस हाईटेंशन लाइन से टच हो गई। इससे बस में करंट दौड़ गया। यात्रियों को करंट का तेज झटका लगा। बस में भी आग लग गईद्ध इससे चीख पुकार मच गई। कुछ लोग बस के नीचे खडे़ थे। उन्होंने पास से बांस और बल्ली लेकर तार को बस से अलग किया। उन्होंने तत्काल बिजली विभाग में फोन किया। थोड़ी देर में लाइन बंद हो गई। इसके बाद सभी यात्रियों को बस से नीचे उतारा गया। करंट से बेहोश हुए यात्रियों को सीएचसी ले जाया गया। जहां पर चार लोगों को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है। खिड़की से कूद गई महिलाएं बताया गया है कि बस में जो भी यात्री सीट पर बैठे तो उन्हें हल्का झटका लगा। मगर, जो खडे़ थे उन्हें तेज झटका लगा। कुछ महिलाएं डर के चलते बस की खिड़की से कूद गई। उन्हें काफी चोट आई हैं।