टोल प्लाजा का ठेका मिलने पर किया हर्ष फायर:बाद में कान पड़कर मांगी माफी, अब शस्त्र लाइसेंस और ठेका निरस्त होने का डर

मुरैना के दिमनी क्षेत्र के रतीरामपुरा टोल प्लाजा पर हर्ष फायर करने वाले पांच आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। चार नामजद आरोपियों को पुलिस ने सोमवार-मंगलवार की रात में ही घर से गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक अज्ञात की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों को जब पता चला कि उनके शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे, तो वे पुलिस के सामने कान पकड़कर माफी मांगने लगे। इधर पुलिस ने आरोपियों के शस्त्र जब्त कर लिए हैं और लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने कलेक्टर को पत्र लिखकर राजौरिया परिवार का टोल प्लाजा ठेका निरस्त करने की सिफारिश की है। टोल पर जश्न में किया था हर्ष फायर मुरैना के राजौरिया परिवार को दिमनी क्षेत्र के रतीरामपुरा स्थित टोल प्लाजा का ठेका मिला। 19 जनवरी को ठेका मिलने की खुशी में लगभग दो दर्जन लोग टोल प्लाजा पहुंचे। चार्ज लेने के बाद उन्होंने अपनी लाइसेंसी बंदूकों से हर्ष फायरिंग की। इतना ही नहीं, फायरिंग का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया। सोमवार को यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मीडिया में खबर आने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया। पुलिस ने तत्काल मामले की जांच कर वीडियो में हर्ष फायर करने वाले आरोपियों की पहचान की उनके घर से उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वहीं पांचवां आरोपी अज्ञात है, उसका टीम पता लगा रही है। ये आरोपी गिरफ्तार पुलिस के सामने कान पड़कर मांगी माफी इस घटना में शामिल चारों आरोपियों को पुलिस ने जैसे ही रात में घर से उठाया। पुलिस को देखते ही चारों आरोपी गिड़गिड़ाने लगे और कान पड़कर ऐसी गलती दोबारा न करने की माफी मांगने लगे। इन चारों युवकों को डर है कि पुलिस अब, इनके शस्त्र लाइसेंस तो निरस्त करेगी ही साथ में इन्हें टोल प्लाजा का जो ठेका मिला है, वह कहीं निरस्त न कर दिया जाएगा। मुरैना पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने बताया कि सभी आरोपियों को रात में ही पकड़ लिया गया है। उनके शस्त्र जब्त और सीज कर दिए गए हैं। शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे और कलेक्टर को टोल प्लाजा का ठेका निरस्त करने के लिए पत्र लिखा गया है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें... मुरैना के टिमनी टोल प्लाजा पर हर्ष फायर, VIDEO