कानपुर में पड़ोसियों पर युवक को गायब करने का आरोप:दोस्त की हत्या और दो साथियों की पिटाई के बाद से लापता

कानपुर में चौबेपुर के जगतपुर गांव में झगड़े में मदद के लिए आए तीन साथियों में एक की हत्या और दो के घायल होने के बाद से उन्हें फोन कॉल कर बुलाने बाला आदी घटना के बाद से ही गायब है और उसका फोन भी बंद है। बेटी के साथ थाने पहुंची आदी की मां ने बेटे के साथ कोई अनहोनी होने की आशंका जताकर जिन लोगों से विवाद हुआ था उनके खिलाफ तहरीर दी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव निवासी आदी का शनिवार रात अपने पारिवारिक पड़ोसी से दीवार को लेकर विवाद हो गया था। उसने झगड़े में मदद के लिए शिवराजपुर थाना क्षेत्र की काकूपुर रब्बन गांव निवासी गोविंद पाल को फोन कॉल कर बुलाया था। बिल्हौर में एक शादी कार्यक्रम में शामिल गोविंद अपने दोस्त बहरमापुर गांव दीपक पाल और बेहटा पुरवा गांव निवासी विनय पाल के साथ स्कूटी से आदी के गांव पहुंचा था। रविवार सुबह शिवराजपुर के बुधपुर गांव के पास नहर पटरी के किनारे गोविंदा का रक्त रंजित शव पड़ा मिला था और दीपक को विपिन मरणासन्न अवस्था में घायल पड़े थे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया था और जांच पड़ताल करते हुए मृतक के शौक को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतक की मां गीता देवी ने जगतपुर गांव निवासी फौजी मनोज यादव, रिटायर्ड दरोगा मुन्नालाल, नितेश, अनिल नितिन, रवि यादव, दीपक, जिंदल, रंजन, प्रमोद व आदी पर तीनों साथियों को घेरकर उनके बेटे की हत्या कर देने और दीपक और विनय को मरणासन्न हालत में छोड़कर हालत में छोड़कर फरार हो जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं घटना की बाद से ही गायब आदी की मां विनीता यादव ने ने अपनी बेटी शिवानी यादव के चौबेपुर थाने पहुंचकर हत्यारोपित पड़ोसियों पर आदी को गायब कर देने का आरोप लगाते हुए उसके साथ अनिष्ट होने की आशंका जताई। कुछ आरोपियों को को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस ने आदी का जल्द पता लगाने का आश्वासन दिया।