विश्व श्रवण दिवस पर शाजापुर जिला अस्पताल में निशुल्क शिविर:एयरफोन से युवाओं में बढ़ रही बहरापन की समस्या, डॉक्टरों ने दी सलाह

शाजापुर जिला अस्पताल में सोमवार को विश्व श्रवण दिवस के अवसर पर एक विशेष निशुल्क शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में नाक, कान व गले के मरीजों का उपचार किया गया और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण सलाह दी गई। जिला स्वास्थ्य अधिकारी एवं नाक-कान विशेषज्ञ डॉ. तेजपाल सिंह ने बताया कि 3 मार्च को विश्व श्रवण दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने युवाओं में बढ़ते एयरफोन के उपयोग पर चिंता व्यक्त की। डॉक्टर ने कहा कि एयरफोन के अधिक प्रयोग से युवाओं में श्रवण शक्ति कमजोर हो रही है। अस्पताल प्रशासन ने जन-जागरूकता के लिए आसपास के क्षेत्र में रैली का भी आयोजन किया। डॉ. सिंह ने लोगों को कान की देखभाल के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि कान में एयरफोन का प्रयोग न करें, कोई वस्तु न डालें और बार-बार कान साफ करने से बचें और तेज आवाज वाली जगह से बचें । यह जागरूकता अभियान विशेषकर युवा वर्ग को श्रवण स्वास्थ्य के प्रति सचेत करने के लिए चलाया गया।