भिंड में रिटायर्ड फौजी के घर पर फायरिंग:स्कार्पियो से आए आरोपियों ने चलाई गोलियां, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

भिंड के नेशनल हाईवे स्थित दीनपुरा गांव में रिटायर्ड फौजी के घर पर कुछ बदमाशों ने फायरिंग की। इसकी शिकायत फरियादी ने देहात पुलिस थाने की है। घटना की सूचना मिलते ही देहात पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। रिटायर्ड फौजी शिवनारायण सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 1-2 मार्च की रात करीब 1 बजकर 25 मिनट पर एक स्कॉर्पियो उनके घर के सामने रुकी। वाहन से उतरे चार-पांच लोगों ने जान से मारने की नीयत से घर के बाहर फायरिंग शुरू कर दी। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिनमें से एक गोली घर के छज्जे से टकराई। घटना की सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। लेकिन पुलिस के पहुंचने के पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गए। शिवनारायण ने बताया कि वह भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होकर गांव में परिवार के साथ रहते हैं और खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उन्होंने कुछ लोगों से चल रही रंजिश के चलते इस हमले की आशंका जताई है। पीड़ित ने पुलिस को आरोपियों के नाम बताने के साथ घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सौंपी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से तीन राउंड के खोखे बरामद किए हैं। देहात थाना प्रभारी मुकेश शाक्य ने बताया कि गोली चलाने की शिकायत पर मामले की तफ्तीश की जा रही है और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।