लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मथुरा में:वृंदावन में परिवार के साथ किया यमुना पूजन, पत्नी करेंगी परिजनों के साथ ब्रज यात्रा

लोकसभा अध्यक्ष और कोटा से सांसद ओम बिरला सोमवार को मथुरा पहुंचे। परिवार के साथ मथुरा दौरे पर आए लोकसभा अध्यक्ष ने वृंदावन के केशीघाट पर यमुना पूजन किया। यहां विधि विधान से पूजन करने के बाद लोकसभा अध्यक्ष बांके बिहारी मंदिर पहुंचे। परिवार के साथ वृंदावन आए लोकसभा अध्यक्ष की पत्नी अपने परिकर के साथ ब्रज में 8 दिन रहकर यहां की ब्रज 84 कोस की यात्रा करेंगी। केशीघाट पर किया यमुना पूजन सोमवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पत्नी अनीता बिरला,बेटी दामाद एवं अन्य परिजनों के साथ वृंदावन के केशीघाट पहुंचे। यहां उन्होंने पत्नी और परिकर के साथ यमुना पूजन किया। करीब एक घंटे तक पूजन करने के बाद उन्होंने मां यमुना की आरती की। इस दौरान वह पूरी तरह भक्ति भाव में डूबे नजर आए। तीर्थ पुरोहित ने दिलाया ब्रज यात्रा का संकल्प यमुना के केशीघाट पर आचार्य सिद्धार्थ शुक्ला ने उनको पूजन कराया। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष के तीर्थ पुरोहित आशु शर्मा ने उनकी पत्नी और अन्य परिकर को ब्रज 84 कोस यात्रा का संकल्प दिलाया। मंत्रों के बीच संकल्प लेने के बाद ओम बिरला ने यमुना जी का दूध से अभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने तीर्थ पुरोहित को दक्षिणा भी दी। 5 तस्वीरों में देखिए यमुना पूजन यमुना की होगी वृहद स्तर पर सफाई यमुना पूजन करने पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इस दौरान कहा कि यमुना जी का पूजन किया है। ब्रज भूमि पर आकर आध्यात्मिक ऊर्जा मिलती है,में इस भूमि को प्रणाम करता हूं। धार्मिक स्थल पर आने से लोगों को सात्विक और सत्य से जीने की प्रेरणा मिलती है। गंगा,यमुना सब स्वक्ष हों,अविरल धारा हो। यमुना की इस पवित्र धरती को नमन करता हूं। पूजन करने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ने केशीघाट पर स्थित राजा महेंद्र प्रताप सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बांके बिहारी के किए दर्शन लोकसभा अध्यक्ष यमुना पूजन करने के बाद बांके बिहारी मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने विधि विधान से पूजन अर्चन किया। इस दौरान मंदिर के सेवायत ने उनको प्रसादी अंग वस्त्र और प्रसाद भेंट किया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सोमवार शाम को वापस लौट जाएंगे जबकि उनकी पत्नी और अन्य परिवार के सदस्य 8 दिन वृंदावन में रहकर ब्रज 84 कोस तीर्थ पुरोहित के साथ यात्रा करेंगे।