अयोध्या में होली मिलने आए युवक से लूटपाट:5 बदमाशों ने की पिटाई, मोबाइल-रुपए छीने; पैर टूटा, अस्पताल में भर्ती

अयोध्या में होली मिलने आए एक युवक के साथ लूटपाट और मारपीट की घटना सामने आई है। थाना कोतवाली क्षेत्र में हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी के पास पांच बदमाशों ने युवक को निशाना बनाया। सुल्तानपुर के धनपतगंज थाना क्षेत्र के सिमरौना निवासी अंकित पांडेय 15 मार्च को अपने भाई के साथ रिश्तेदार के यहां होली मिलने आए थे। 16 मार्च को वह जमुवा परे निहारी शुक्ल का पुरवा गांव से वापस लौट रहे थे। हैरिंग्टनगंज के पास जंगल के पास पलिया चौराहे से पहले बदमाशों ने उन्हें रोका। आरोपियों में हरिनाथपुर के निराज यादव, जमुवा निवासी शाकिर और तीन अन्य शामिल थे। बदमाशों ने अंकित का मोबाइल, गाड़ी की चाबी, गले की चेन और पर्स में रखे 7 हजार रुपए छीन लिए। इतना ही नहीं, लोहे की रॉड और बिजली के केबल से उनकी जमकर पिटाई की। पीड़ित बेहोश हो गया। होश आने पर एक राहगीर के फोन से अंकित ने अपने रिश्तेदारों को सूचना दी। उन्हें पहले सीएचसी ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार अंकित का पैर टूट गया है और शरीर पर कई गंभीर चोटें हैं। थाना कोतवाली इनायत नगर में मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र पांडे ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को पकड़कर कार्रवाई की जाएगी।