रायबरेली में 72 हजार छात्र देंगे यूपी बोर्ड परीक्षा:109 केंद्रों पर एग्जाम शुरू, सीसीटीवी से होगी निगरानी

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आज से रायबरेली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई हैं। जिले में कुल 109 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर कुल 72,915 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। हाईस्कूल में 37,951 और इंटरमीडिएट में 34,964 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। नकल विहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने कई कड़े कदम उठाए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए 7 जोनल मजिस्ट्रेट और 20 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। साथ ही 109 स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। 7 सचल दल लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों के आसपास की सभी फोटोस्टेट की दुकानें बंद करवा दी गई हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है।