बदायूं में बारिश और ओलावृष्टि से मौसम बदला:तापमान 24 से घटकर 18 डिग्री पहुंचा, किसानों को फसल नुकसान की चिंता

बदायूं में रात 10 बजे से हल्की बूंदाबांदी ने मौसम का मिजाज बदल दिया। आधी रात को शाहजहांपुर बॉर्डर से लगे कस्बा उसावां समेत जिले के कई इलाकों में ओलावृष्टि हुई। बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट आई है। तापमान 24 डिग्री से घटकर 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इस दौरान हवाएं 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार पूरे दिन बारिश की संभावना है। इससे ठंड बढ़ने के आसार हैं। किसानों को गेहूं, सरसों, मसूर और उड़द की फसलों को नुकसान की चिंता सता रही है। हल्की बूंदाबांदी जारी
फिलहाल जिले में हल्की बूंदाबांदी जारी है। बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बारिश का यह दौर पूरे जनपद में देखा जा रहा है। गेहूं और लाटा की फसलों को नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार अगले 24 घंटे मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है।