IMDb की टॉप 250 महान फिल्मों में शामिल हुई धुरंधर
IMDb की टॉप 250 महान फिल्मों में शामिल हुई धुरंधर
मुंबई । रणवीर सिंह स्टारर स्पाई थ्रिलर फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करने के बाद अब एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। निर्देशक आदित्य धर की इस फिल्म को इंटरनेट मूवी डेटाबेस (IMDb) की टॉप रेटेड 250 महान फिल्मों की सूची में जगह मिली है। इस उपलब्धि के साथ धुरंधर ने न सिर्फ भारतीय सिनेमा बल्कि ग्लोबल स्तर पर भी अपनी मजबूत पहचान दर्ज कराई है। कमाई के मोर्चे पर पहले ही तहलका मचा चुकी धुरंधर अब क्रिटिक्स और दर्शकों, दोनों की पसंद साबित होती नजर आ रही है। IMDb द्वारा हाल ही में जारी की गई अपडेटेड लिस्ट में यह फिल्म 250वें स्थान पर शामिल हुई है, जो किसी भी भारतीय फिल्म के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।







