गणतंत्र दिवस समारोह में पहली बार दो चीफ गेस्ट देखे गए

गणतंत्र दिवस समारोह में पहली बार दो चीफ गेस्ट देखे गए

गणतंत्र दिवस समारोह में पहली बार दो चीफ गेस्ट देखे गए

नई दिल्ली : देश आज 77वां गणतंत्र दिवस जोश के साथ मना रहा है। राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में इस साल कई बदलाव हुए हैं। इनमें से कुछ इतिहास में पहली बार हुए हैं। पहली बार दो चीफ गेस्ट थे। CRPF पुरुष रेजिमेंट को महिला ऑफिसर ने लीड किया। लाइव मिलिट्री वॉर डिस्प्ले और पशुओं की परेड भी आकर्षक रही। रिपब्लिक डे के इतिहास में पहली बार दो चीफ गेस्ट थे। यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपियन काउंसिल के प्रेसिडेंट एंटोनियो कोस्टा सेरेमनी में मौजूद थे। यह भारत और यूरोपियन यूनियन के बीच मजबूत रिश्तों को दिखाता है।