महाराष्ट्र के व्यापारी से 13 लाख की ठगी:फर्रुखाबाद से 4 आरोपी गिरफ्तार, जस्ट डायल एप की मदद से दिया था वारदात को अंजाम

महाराष्ट्र पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े मामले में फर्रुखाबाद से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जनवरी माह में जस्ट डायल एप के जरिए महाराष्ट्र के एक व्यापारी से 13 लाख रुपए की ठगी की गई थी। महाराष्ट्र पुलिस की पांच सदस्यीय टीम मंगलवार रात को फर्रुखाबाद पहुंची। टीम ने बुधवार को कादरी गेट थाना क्षेत्र के पांचाल घाट पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया। सभी आरोपी राजेपुर और अमृतपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं। थाने के सिपाही हुए लाइन हाजिर एसपी आलोक प्रियदर्शी ने कार्रवाई करते हुए दो पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। आरक्षी राहुल सिंह गौर और रिंकू सिंह चाहर को जनपदीय स्थापना बोर्ड अनुमोदन कार्य के हवाले से यह कार्रवाई की गई। साथ ही, सिपाही गौरव कुमार का मेरापुर और प्रिंस युवराज का कम्पिल थाना स्थानांतरण कर दिया गया।