शहीद सैनिकों के सम्मान में साइकिल यात्रा:देवरिया से निकले अभिषेक का हरदोई में स्वागत, 900 दिन में 31 राज्यों की करेंगे यात्रा

देवरिया से शहीद सेना सम्मान भारत साइकिल यात्रा पर निकले अभिषेक अपनी यात्रा के 68वें दिन हरदोई कलेक्ट्रेट पहुंचे। जिला अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और मुख्य विकास अधिकारी ने उनका स्वागत किया। जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर अभिषेक को आगे की यात्रा के लिए रवाना किया। उन्होंने कहा कि अभिषेक का यह जुनून सैनिकों का उत्साहवर्धन करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि वीर सैनिकों का यह आंतरिक समर्थन सेना की ताकत है। रात्रि विश्राम में नहीं लेते सहायता अभिषेक अपनी यात्रा में कुल 47,000 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। यह यात्रा 31 राज्य और 61 छावनी से होकर गुजरेगी। पूरी यात्रा 900 दिनों में पूरी होगी। अभिषेक अपने साथ एक टेंट ले कर चलते हैं। वह रात्रि विश्राम के लिए किसी की सहायता नहीं लेते। कलेक्ट्रेट परिसर से उनके रवाना होने के समय जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ओपी मिश्रा, बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक और अन्य अधिकारी मौजूद थे।