सहारनपुर में आत्मदाह करने वाले किसान की मौत:दिल्ली के अस्पताल में चल रहा था इलाज, 550 वर्गमीटर जमीन के विवाद में लगाई थी आग

सहारनपुर के सुल्तानपुर में आत्मदाह करने वाले सरदार वेद प्रकाश की मौत हो गई। उनका दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में इलाज चल रहा था। वह वेंटिलेटर पर थे। किसान की मौत के बाद प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर है। किसान ने 8 मार्च को प्रशासनिक अफसरों के सामने खुद पर डीजल डालकर आग लगा ली थी। ऐसा उन्होंने 550 वर्गमीटर जमीन के टुकड़े के विवाद में किया था। जमीन वेद प्रकाश के घर के पास थी, जिस पर वह खेती करते थे। खबर अपडेट की जा रही है.....