यूपी में दिन का पारा 4.7°C तक गिरा:30km की स्पीड से चल रही सर्द हवा, 4 दिन मौसम ऐसा ही रहेगा; बिजनौर सबसे ठंडा

यूपी में पश्चिमी विक्षोभ गुजरने के बाद अब पछुआ हवा चल रही हैं। पछुआ हवा पहाड़ों से होकर आ रही है। हिमालय जैसे ग्लेशियर से टकराने के बाद यह ठंडी हो जाती है। यूपी 30 किमी/घंटे की स्पीड से सर्द हवा चल रही हैं। दिन का तापमान 4.7°C तक गिर गया है। बिजनौर 9.2°C न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा रिकॉर्ड किया गया। वहीं, गाजीपुर 31.5°C के साथ सबसे गर्म रहा। मौसम विज्ञानियों की मानें तो ऐसा मौसम चार दिन यानी 9 मार्च तक ऐसा ही बना रहेगा। पिछले 15 दिनों में दो बार पश्चिम यूपी में बारिश और ओले गिरे। इसके बाद अब हवा चलने से गेहूं, सरसों, जौ, चना की फसलें गिर सकती हैं। इससे पैदावार कम होगी। 25 से 30 किमी/घंटे की स्पीड से हवा चल रही
आज यूपी में मौसम साफ है। धूप भी खिली है। हालांकि, 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवा चल रही। शाम तक हवा की रफ्तार बढ़ सकती है। इसके अलावा 7, 8 और 9 मार्च को मौसम ऐसा ही बना रहेगा। होली के बाद तापमान में होगी बढ़ोतरी
मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने कहा- मार्च में तापमान में बढ़ोतरी होती है। ऐसे में अब आगे धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी होगी। होली के बाद पारा धीरे-धीरे चढ़ेगा। मार्च माह के अंत तक अधिकतम पारा 40 डिग्री तक जा सकता है। मार्च में भी सामान्य से कम वर्षा के दृष्टिगत अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 4.7°C तक गिरा
कई जिलों में दिन के अधिकतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सुल्तानपुर में अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा 4.7°C की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, वाराणसी में 4.6°C, अमेठी 4°C, कानपुर में 3.8°C, लखनऊ में 3.7°C, बलिया में 3.7°C, हमीरपुर में 3.5°C की गिरावट दर्ज की गई। गेहूं की फसल के लिए नुकसान हो सकता है
हवा चलने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। कृषि विशेषज्ञों की मानें तो ये पछुआ हवा गेहूं की पैदावार पर असर डाल सकती हैं। पिछले दिनों जहां तेज बारिश हुई या किसानों ने गेहूं की सिंचाई कर दी, उनकी फसल गिर सकती है। फसल गिरने से दाने कमजोर हो जाएंगे। योगी ने फसल नुकसान के आकलन के लिए आदेश दिए
CM योगी ने बारिश और ओले से बर्बाद हुई फसलों के आकलन और मुआवजे के लिए संबंधित जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर राहत काम पर नजर रखें और प्रभावित लोगों की मदद करें। फसलों को हुए नुकसान का जल्द आकलन करते हुए शासन को डाटा उपलब्ध कराएं। ताकि इस संबंध में आगे कार्रवाई की जा सके। जिन किसानों ने अपनी फसलों का बीमा कराया था, उनके फसलों के नुकसान का आकलन बीमा कंपनियां कर रही हैं। इसके साथ हो शासन के निर्देश पर जिला स्तर पर भी किसानों की फसलों के नुकसान का आकलन किया जा रहा है। सर्वे के बाद जल्द किसानों के नुकसान की भरपाई की जाएगी। यूपी में 15 दिन में दो बार बारिश के साथ ओले गिरे
यूपी में पिछले 15 दिनों में दो बार बारिश के साथ ओले भी गिरे। पांच दिन पहले 16 शहरों में जोरदार बारिश हुई थी। सहारनपुर, अलीगढ़, हरदोई, लखीमपुर खीरी, बदायूं, बुलंदशहर, मथुरा और कासगंज में ओले भी गिरे थे। लखीमपुर में तो इतने ओले गिरे कि सड़कों पर सफेद चादर बिछ गई। अलीगढ़ में मटर के दाने से बड़े-बड़े ओले गिरे हैं। वहीं, 15 दिन पहले गाजियाबाद, नोएडा जालौन, बरेली, बुलंदशहर और सहारनपुर में बारिश हुई थी। गाजियाबाद और नोएडा में ओले भी गिरे थे। ---------------- ये खबर भी पढ़िए- लट्ठमार होली के लिए लाठी पर तेल लगा रहीं महिलाएं: खाने में मेवा-दूध बढ़ाया, ताकि नंदगांव के ग्वालों को लाठियां मार सकें नंदगांव और बरसाना लट्ठमार होली के लिए तैयार है। यहां राधा रानी की सखियों के स्वरूप में हुरियारने उन पर लाठियां बरसाएंगी। शनिवार को दोपहर 12 बजे नंदगांव के हुरियारे बरसाना के पीली पोखर पहुंचेंगे। यहां पगड़ी बांधने और श्रृंगार के बाद वह लाडलीजी के दर्शन करेंगे। इसके बाद करीब 3km के दायरे में फैली कुंज गलियों से वह गुजरेंगे। जब हुरियारने ग्वालों पर लाठियां बरसा रही होंगी, तब उन्हें देखने के लिए करीब 10 लाख टूरिस्ट बरसाना में मौजूद रहेंगे। लट्ठमार होली की परंपरा क्या है? बरसाना और नंदगांव में तैयारियां कैसी चल रही हैं? यह जानने के लिए दैनिक भास्कर डिजिटल ऐप टीम मथुरा जिला मुख्यालय से 50Km दूर राधा रानी के गांव बरसाना पहुंची। पढ़िए पूरी रिपोर्ट...