होली और ईद को लेकर भदोही में सुरक्षा कड़ी:RAF और स्थानीय पुलिस की संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च, अधिकारियों ने किया एरिया डोमिनेशन

भदोही में होलिकोत्सव, होली और ईद-उल-फितर के त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के नेतृत्व में केंद्रीय बल (RAF) और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त फ्लैग मार्च किया। ADM कुंवर वीरेंद्र मौर्य, ASP डॉ. तेजवीर सिंह, SDM डॉ. श्याममणि त्रिवेदी और CO अशोक कुमार मिश्र के नेतृत्व में यह कार्यवाही की गई। RAF के असिस्टेंट कमांडेंट मयफोर्स के साथ नई बाजार नगर समेत कई इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया। सुरक्षा बलों ने नगर के संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष ध्यान दिया। प्रमुख मार्गों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में एरिया डोमिनेशन किया गया। इससे आम नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। घोसिया नगर, माधोसिंह, खमरिया नगर, उगापुर, बभनौटी और महाराजगंज बाजार में भी RAF और स्थानीय पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। अधिकारियों ने सभी से त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य त्योहारों के दौरान सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखना है।