मेरठ में सेना और कॉलेज की पहल:दीवान इंस्टिट्यूट में 200 यूनिट रक्तदान, सैन्य अधिकारियों ने की सराहना

मेरठ में दीवान वीएस ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन्स ने सशस्त्र बल रक्त आधान बैंक सेंटर दिल्ली और सैन्य अस्पताल मेरठ कैंट के साथ मिलकर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में छात्रों और स्टाफ ने 200 यूनिट रक्तदान किया। ब्रिगेडियर निखिल देशपांडे ने कहा कि रक्तदान महादान है। उन्होंने बताया कि मानव रक्त केवल मानव के ही काम आता है। आपात स्थिति में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सशस्त्र बल नियमित रूप से ऐसे शिविरों का आयोजन करते हैं। ब्रिगेडियर विक्रम पात्रा ने रक्तदान को पुण्य का कार्य बताया। मेजर जनरल पंकज कौशिक ने इसे जीवन रक्षक बताया। ब्रिगेडियर देशपांडे ने कहा कि हर 6 महीने में एक बार रक्तदान करने से शरीर स्वस्थ रहता है। कार्यक्रम में संस्थान के सभी विभागों के शिक्षकों और छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के समापन पर कार्यकारी निदेशक कर्नल (डॉ.) नरेश गोयल ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया।