ट्रेन की चपेट आकर युवक की मौत:कन्नौज में खेत जाते समय रेलवे ट्रैक पर हादसा, पत्नी की मौत से था परेशान

कन्नौज में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। सदर कोतवाली के मकरंदनगर चौकी क्षेत्र में जीटी रोड किनारे कुशवाहा ढावे के पीछे एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में 44 वर्षीय पप्पू बाथम की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान स्थानीय लोगों ने की। वह रामऔतार का पुत्र था। सूचना मिलते ही मकरन्दनगर चौकी प्रभारी मनुज चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार, पप्पू की पत्नी की चार साल पहले मौत हो गई थी। तब से वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। घटना के समय वह अपने खेत की तरफ जा रहा था। वापस लौटते वक्त वह ट्रेन को नहीं देख पाया और हादसे का शिकार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। टीम यह पता लगाने में जुटी है कि यह एक दुर्घटना थी या आत्महत्या का मामला है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई थी।