धूप के साथ धुंध का प्रकोप:देहात इलाकों में ज्यादा असर, चारों तरफ धुंधली तस्वीर, तेज हवाओं से ठंड बरकरार

शहर और देहात इलाकों में मौसम का बदला हुआ मिजाज देखने को मिल रहा है। मंगलवार सुबह से ही धुंध का प्रभाव रहा, खासकर देहात इलाकों में यह ज्यादा असरदार दिखा। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे धुंध का प्रभाव भी बढ़ता चला गया। हालांकि, औसतन विजिबिलिटी 15 किमी तक रही, लेकिन सुबह के समय कुछ इलाकों में यह कम होकर 8-10 किमी तक दर्ज की गई। दिन चढ़ने के साथ न्यूनतम तापमान सुबह 11 बजे तक 20 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। हवा की रफ्तार और ठंड का असर
हवा की गति 10 से 22 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई, जिससे ठंडक बनी रही। तेज हवा और धुंध के चलते धूप में भी ठंडक महसूस की गई। खासकर सुबह और शाम के समय लोग स्वेटर, जर्सी और जैकेट पहनने को मजबूर दिखे। दुपहिया वाहन चालकों को भी गर्म कपड़े पहनकर निकलना पड़ा। अगले तीन दिनों का अनुमानित तापमान बुधवार: न्यूनतम 19°C, अधिकतम 27°C गुरुवार: न्यूनतम 18°C, अधिकतम 26°C शुक्रवार: न्यूनतम 17°C, अधिकतम 25°C मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह बना रहेगा, जिसमें सुबह और रात के समय हल्की ठंडक बरकरार रहेगी।