बंगाली क्लिनिक पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई:मैनपुरी में बिना डिग्री के इलाज कर रहे दो डॉक्टरों को नोटिस, दस्तावेज मांगे

मैनपुरी के किशनी में स्वास्थ्य विभाग ने एक अवैध बंगाली क्लिनिक का भंडाफोड़ किया है। कटरा समान में स्थित इस क्लिनिक में शिवरोय नाम का व्यक्ति बिना किसी मेडिकल योग्यता के मरीजों का इलाज कर रहा था। डॉ. आशुतोष के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लिनिक पर छापेमारी की। जांच में शिवरोय न तो क्लिनिक का रजिस्ट्रेशन दिखा सका और न ही अपनी मेडिकल डिग्री। नोडल झोलाछाप अधिकारी ने उसे नोटिस जारी कर सीएमओ कार्यालय में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि बंगाली क्लिनिक के दो कथित डॉक्टरों को नोटिस दिया गया है। उन्हें स्पष्टीकरण देना होगा। वैध दस्तावेज न होने पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। शिवरोय लंबे समय से स्वास्थ्य विभाग से बचकर यहां काम कर रहा था। वह असाध्य रोगों को ठीक करने का झूठा दावा कर मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहा था।