मुख्य चुनाव आयुक्त ने कैलाश मंदिर में की पूजा:सुबह 10 बजे पहुंचे आगरा के महादेव मंदिर में, संडे दोपहर तक रहेंगे शहर में, ये रहेगा उनका प्रोग्राम

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार शनिवार सुबह आगरा पहुंचे। सबसे पहले वे विजय नगर स्थित अपने पैतृक आवास गए। इसके बाद उन्होंने कैलाश मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। वे संडे दोपहर तक आगरा में ही रहेंगे। इस दौरान कई प्रोग्राम में भाग लेंगे। नेशनल चैंबर द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त का स्वागत भी किया जाएगा। 10 बजे पहुंचे मंदिर मुख्य चुनाव आयुक्त सुबह लगभग 10 बजे कैलाश मंदिर पहुंचे। यहां के पुजारी ने विधि-विधान से भगवान शंकर की पिंडी पर पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद उन्होंने मंदिर का भ्रमण किया। मंदिर के पीछ यमुना नदी को भी देखा। इस दौरान उनसे मिलने वालों की भीड़ लग गई। वे लगभग 45 मिनट मंदिर में रहे। उन्होंने प्रसाद भी ग्रहण किया। बता दें कि मुख्य चुनाव आयुक्त मूलरूप से आगरा के ही रहने वाले हैं। नई विजय नगर कॉलोनी में उनका आवास है। दिल्ली से आने के बाद वे सबसे पहले अपने घर ही पहुंचे थे। माता-पिता मिलने से बाद वे कैलाश मंदिर में गए। यहां से वे यमुना ब्रिज स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जाएंगे। दोपहर 12 बजे ओल्ड विजय नगर कॉलोनी स्थित शांति वेद अस्पताल पहुंचेंगे। ये रहे कार्यक्रम दोपहर 12.25 बजे नेहरू नगर, 1 बजे वाटर वर्क्स स्थित अग्रवन पहुंचेंगे। जहां नेशनल चैंबर के पदाधिकारी उनका स्वागत करेंगे। दोपहर 3 बजे आवास पर मंडलायुक्त और जिलाधिकारी के साथ बैठक करेंगे। संडे सुबह 6.45 बजे वह राधा कृष्ण मंदिर के दर्शन करेंगे। सुबह 9 बजे कमला नगर जाएंगे। संडे दोपहर 12.30 बजे पीली कोठी जाएंगे। बता दें कि पीली कोठी स्वतंत्रता आंदोलन के समय मुख्य केंद्र रहा था। संडे दोपहर 2 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।