लखनऊ में अदा की गई जुमे की नमाज:बदले हुए वक्त पर हुई नमाज, शिया और सुन्नी उलेमाओं ने एडवाइजरी जारी की थी

लखनऊ में रमजान के दूसरे जुमे की नमाज बदले हुए समय के साथ मस्जिदों में अदा की जा रही है। होली और जुमा एक साथ होने की वजह से शिया और सुन्नी उलेमाओं ने नमाज का वक्त बदल दिया था। इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया की ओर से गाइडलाइन जारी करके सभी मस्जिदों में नमाज 2:00 बजे या उसके बाद अदा करने की बात कही गई थी। जुमा को ध्यान में रखकर चौक में निकलने वाले 100 साल पुरानी होली का भी समय बदल दिया गया था। होलिका उत्सव समिति ने पूर्व घोषित समय 12:30 के अनुसार होली बारात का समापन कर दिया। वहीं जुमे की नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग मस्जिदों में पहुंचे। ईदगाह ऐशबाग की मस्जिद में मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने नमाज पढ़ाई। बड़ा इमाम बाड़ा स्थित आसिफी मस्जिद में बड़ी संख्या में शिया समुदाय के लोगों ने जुमा की नमाज अदा की।