ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, मौत:ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, पुलिस कर रही मामले की जांच

बिजनौर के मंडावर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। यह घटना रविवार सुबह बालावाली रोड पर खिरनी गांव के पास हुई। श्यामलाल नाम के बुजुर्ग साइकिल पर सवार होकर जा रहे थे। खिरनी गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि श्यामलाल की मौके पर ही मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया मृतक के परिजनों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है।