महाकुंभ पर आचार्य प्रमोद कृष्णम् की नसीहत:संभल में बोले- सरकार को घेरो, गिद्धों की तरह लाशों पर राजनीति मत करो

संभल में कल्कि पीठाधीश्वर पर आचार्य प्रमोद कृष्णम् ने महाकुंभ में हुई घटना को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मौत पर सियासत नहीं करनी चाहिए राजनीतिक करो सियासत करो सरकार को घेर कोई प्रॉब्लम नहीं लेकिन गिद्धों की तरह लाशों के ऊपर राजनीति मत करो। संभल के ऐंचौड़ा कम्बोह स्थित श्रीकल्कि धाम पहुंचे कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या के स्थायी स्नान के दौरान हुई भगदड़ की घटना को लेकर बयान देते हुए उन लोगों को घेर लिया है, जो इस घटना के नाम पर राजनीति कर रहे हैं और मुख्यमंत्री का इस्तीफा मांग कर रहे हैं। आचार्य प्रमोद कृष्णम् ने कहा कि कोई योगी आदित्यनाथ का इस्तीफा मांग रहा है कोई प्रधानमंत्री का इस्तीफा मांगना चाहता है। जहां 10 करोड़ से ज्यादा लोग एकत्र हैं वहां अगर कोई दुर्घटना हो गई, उसके लिए सब बेहद दु:खी है लेकिन मौत पर सियासत नहीं करनी चाहिए। राजनीति करो सियासत करो सरकार को घेरे कोई प्रॉब्लम नहीं है लेकिन गिद्धों की तरह लाशों के ऊपर राजनीति मत करो। मौतों की बुनियाद पर सत्ता की इमारत न बनाएं उन्होंने कहा कि महाकुंभ हमारी आस्था का महापर्व है महाकुंभ में जो दुर्घटना घटी है यह बेहद दु:खद है इस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने दुःख प्रकट किया है और संवेदनाएं व्यक्त की है। कृष्णम् ने विपक्षी नेता राहुल गांधी, अखिलेश यादव और दूसरे जो विपक्ष के नेता हैं यह सब लाशों पर सियासत करना चाहते हैं, यह मौतों की बुनियाद पर सत्ता की इमारत खड़ी करना चाहते हैं यह बहुत निंदनीय है अफसोस जनक है। मौत जहां होती है वहां तो दर्द होना चाहिए यह राजनीति का रास्ता ढूंढ रहे हैं।