यूपी बोर्ड एग्जाम में डीएम ने पकड़ी लापरवाही:स्कूल के अंदर प्रबंधक की खड़ी मिली बिना नंबर की कार; पुलिस कर्मी मिले नदारद

शनिवार को डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने यूपी बोर्ड एग्जाम सेंटर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने रूरल एरिया पतारा में किसान औद्योगिक इंटर कॉलेज स्टेशन रोड का निरीक्षण किया। यहां स्कूल प्रबंधक की बिना नंबर की कार खड़ी मिली और सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मी नदारद मिले। डीएम ने जताई नाराजगी, डीसीपी से शिकायत मामले में डीएम ने केंद्र के अंदर औचक निरीक्षण किया तो हड़कंप मच गया। यहां मौके पर स्कूल के बाहर सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मी नदारद मिले। डीएम के निरीक्षण की सूचना पर इंस्पेक्टर वीरेंद्र प्रताप भागते हुए पहुंचे। वहीं स्कूल प्रबंधक की कार एग्जाम टाइम में स्कूल के अंदर खड़ी मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई। कार की हो रही है जांच डीएम के कड़े निर्देश के बाद पुलिस ने कार की जांच की। वहीं केंद्र व्यवस्थापक और सह केंद्र व्यवस्थापक का लचर कार्यशैली भी सामने आई। डीएम ने डीआईओएस को केंद्र के अंदर अव्यवस्थाओं को दूर करने के कहा। इससे पहले डीएम ने जुहारी देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया।