खरगोन की कुंदा नदी में बहकर आई जलकुंभी:नौका विहार बंद, 5 साल में सौंदर्यीकरण पर खर्च हुए 5 करोड़ रुपए

खरगोन की कुंदा नदी में जलकुंभी का प्रकोप बढ़ गया है। पहाड़ी क्षेत्र के जलाशय से छोड़े गए पानी के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। नदी के दोनों घाटों पर दुर्गंध फैल रही है। इस कारण नौका विहार की गतिविधियां रुक गई हैं। मकर संक्रांति पर खरगोन नगर गौरव दिवस के अवसर पर घाट क्षेत्र का सौंदर्यीकरण किया गया था। नगर पालिका के सीएमओ एमआर निगवाल ने कहा कि वे जल्द ही जलकुंभी हटाने का अभियान शुरू करेंगे। बता दें कि, नगर गौरव दिवस पर कुंदा नदी में गंगा की तरह दो दिन तक महाआरती का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में आतिशबाजी के साथ नौका विहार कराया गया और नदी क्षेत्र में फव्वारे लगाए गए। रात में रोशनी से सजा यह क्षेत्र आकर्षक लगता है, लेकिन दिन में नदी की गंदगी से स्थानीय लोग परेशान हैं। पांच सालों में खर्च किए 5 करोड़ पिछले पांच वर्षों में कुंदा नदी के सौंदर्यीकरण पर लगभग 5 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं। इतनी बड़ी राशि खर्च करने के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं निकला है। साल भर सफाई अभियान चलाए जाते हैं, फिर भी गंदगी की समस्या बनी हुई है।