बदायूं में भूसे भरे ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर:एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल; बेंगलुरु से होली मनाने आए थे घर

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मुजरिया थाना क्षेत्र में पालपुर और मकुइया गांव के बीच भूसे से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में बरेली जिले के दुगरा कमालपुर गांव निवासी बृजेश (24) की मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथ मौजूद नागरझूना निवासी अमरीश (26) और कासगंज के गुड़थरा निवासी बृजेश (24) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले बिल्सी सीएससी केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल और फिर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहीं दोनों घायलों का इलाज जारी है। गन्ना फैक्ट्री में करते थे काम
परिजनों के अनुसार, मृतक बृजेश और घायल अमरीश बेंगलुरु की गन्ना फैक्ट्री में काम करते थे। वे होली मनाने घर आए थे। हादसे के समय तीनों युवक कासगंज से बिल्सी के नागरझूना गांव जा रहे थे। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।