अमेरिका में बदमाशों ने फिर किया हिंदू मंदिर पर हमला

अमेरिका में बदमाशों ने फिर किया हिंदू मंदिर पर हमला

अमेरिका में बदमाशों ने फिर किया हिंदू मंदिर पर हमला

 नई दिल्ली। अमेरिका में हिंदू मंदिरों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है, जहां ऐसी ही एक और घटना सामने आई है। ताजा मामले में कुछ बदमाशों ने इस हफ्ते की शुरुआत में इंडियाना में एक हिंदू मंदिर को क्षतिग्रस्त कर दिया, जहां मंदिर की नेमप्लेट को बिगाड़ गया। बदमाशों द्वारा मंदिर परिसर की दीवारों पर भारत और हिंदू विरोधी स्लोगन भी लिखे गए। यह घटना 10 अगस्त को ग्रीनवुड सिटी स्थित बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर में हुई। इस घटना की शिकागो स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने कड़ी निंदा की है और इसे निंदनीय बताया है। उन्होंने इस बारे में बयान भी जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि मंदिर के मुख्य साइनबोर्ड को विकृत कर दिया गया है। उन्होंने इसके साथ ही मंदिर क्षेत्र में उपद्रवियों के खिलाफ सतर्कता बरतने का आह्वान किया है।