बसंत पंचमी पर भोपाल में माँ सरस्वती की पूजा:वैश्य महासम्मेलन की युवा इकाई ने नारायण नगर में की मूर्ति स्थापना

बसंत पंचमी के पावन अवसर पर भोपाल में वैश्य महासम्मेलन मध्य प्रदेश की युवा इकाई ने होशंगाबाद रोड स्थित नारायण नगर वार्ड 52 में विद्या की देवी माँ सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की। कार्यक्रम का नेतृत्व वैश्य महासम्मेलन मध्य प्रदेश युवा इकाई भोपाल के जिला अध्यक्ष तरुण गुप्ता ने किया। उन्होंने इस नई पहल के साथ विद्या, बुद्धि और विवेक की देवी माँ सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमा स्थापना की। इस अवसर पर वैश्य समाज के वरिष्ठ सदस्यों सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। यह आयोजन न केवल धार्मिक महत्व का था, बल्कि समाज में एकजुटता का भी प्रतीक बना। माँ सरस्वती की यह प्रतिमा स्थापना क्षेत्र के लिए ज्ञान और विद्या का केंद्र बनेगी, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेगी।