तालाब विकास और मंदिर के लिए 12 किमी दंडवत परिक्रमा:युवक बोला- गांववालों ने चक्काजाम किया, प्रशासन ने नहीं सुना, इसलिए यह करना पड़ा

श्योपुर जिले में एक ग्रामीण ने अपने गांव के तालाब के सौंदर्यीकरण और विकास के लिए बुधवार से अनूठी पहल शुरू की है। फिलोजपुरा गांव के 35 वर्षीय मूलचंद मीणा ने तालाब के सौंदर्यीकरण और वहां शिव और हनुमान की मूर्ति स्थापित करने के लिए गांव से 12 किमी दूर नयागांव डोंडपुर स्थित शिव मंदिर तक दंडवत परिक्रमा की। श्योपुर-बारां हाईवे पर स्थित फिलोजपुरा के इस तालाब के विकास के लिए ग्रामीणों ने पहले कई बार जिला प्रशासन से गुहार लगाई और विरोध स्वरूप चक्काजाम भी किया, लेकिन कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकला। इसके बाद मूलचंद ने इस मुद्दे की तरफ प्रशासन का ध्यान दिलाने के लिए दंडवत यात्रा का सहारा लिया। मूलचंद बताते हैं- मैंने प्रण लिया है कि जब तक तालाब में मंदिर का निर्माण नहीं हो जाता, तब तक जूते-चप्पल नहीं पहनूंगा। मैं अपनी मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय तक भी दंडवत परिक्रमा करूंगा। गांव के लोगों की मांग है कि हाईवे के किनारे स्थित इस सुंदर तालाब का सौंदर्यीकरण किया जाए और इसके बीच के टापू पर शिव मंदिर का निर्माण कराया जाए। मूलचंद का कहना है कि प्रशासन से पहले भी गांववालों ने प्रस्ताव रखा था। वे लोग आए थे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।