रेलवे स्टेशन के मेनगेट से पैदल आवाजाही चालू:नर्मदापुरम में भोपाल मंडल के अधिकारियों यात्रियों की परेशानी पर लिया संज्ञान

नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन पर अमृत स्टेशन योजना के तहत हो रहे विकास कार्य में लापरवाही और यात्रियों की सुरक्षा, सुविधाओं में कमी को रेलवे ने गंभीरता से लिया। रिनोवेशन के लिए 3 दिनों में बंद पड़े मेन गेट से आवागमन दोबारा चालू हो गया। रेलवे अधिकारियों के निर्देश पर ठेकेदार ने गेट के एक हिस्से को खोल दिया। जहां से यात्री पैदल और बाइक आसानी से निकल रही है। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए दैनिक भास्कर ने 19 फरवरी को “नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन का मेन गेट बंद, बांस बल्लियों के नीचे से निकल रहे यात्री” शीर्षक से खबर पब्लिश की थी। जिसमें यात्रियों की परेशानी, उनकी सुरक्षा और रेलवे ठेकेदार की मनमानी को दिखाया था। इस खबर को पश्चिम मध्य रेलवे भोपाल मंडल के अधिकारियों ने संज्ञान लिया। बुधवार देर शाम को ही सभी जगह कार्य प्रगति पर है सूचना फ्लैक्स और मेन गेट का छोटा सा हिस्सा खोल दिया गया। जहां से यात्री आना जाना कर रहे है। बांस बल्लियों के नीचे से निकल रहे थे यात्री रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट को बांस-बल्लियां लगाकर एक दिन के लिए आवागमन बंद कर दिया गया था। लेकिन समय पर काम न होने की वजह से तीन दिन तक बंद रहा। बंद करने की कोई सूचना भी जारी नहीं की थी। जिससे हजारों यात्री रोजाना परेशान हो रहे थे। क्योंकि, स्टेशन पर सतरस्ते से स्टेशन पहुंचने का केवल एक ही मार्ग है। ऐसे में कई यात्री बांस बल्लियों के नीचे से ही झुककर आना-जाना कर रहे थे। सबसे ज्यादा बुजुर्ग यात्री और छोटे छोटे बच्चों को लेकर सफर करने वाली महिलाओं को परेशानी हो रही थी। अब रास्ता खुलने से लोग आना जाना कर रहे हैं।