साकेत नगर जैन मंदिर की आम सभा में महत्वपूर्ण निर्णय:महावीर जयंती समारोह की तैयारी, धर्मशाला विकास और कंचनश्री सभागार का प्रस्ताव पारित

साकेत नगर स्थित श्री 1008 भगवान महावीर दिगम्बर जैन मंदिर में आम सभा का आयोजन किया गया। सभा में सचिव महेंद्र जैन चंदेरी ने पिछली बैठक की कार्रवाई की पुष्टि की। कोषाध्यक्ष तारा चंद जैन की सहमति से वर्ष 2023-24 का ऑडिटेड अकाउंट प्रस्तुत किया गया। अध्यक्ष नरेंद्र जैन टोंग्या ने मंदिर और धर्मशाला से जुड़े विषयों पर चर्चा की। महावीर जयंती के आयोजन के लिए सुझाव लिए गए। उन्होंने बताया कि महोत्सव से करीब 50 दिन पहले ही सभी बोलियां पूरी हो चुकी हैं। हेमलता जैन रचना ने बताया कि अध्यक्ष ने बच्चों-बड़ों की पाठशाला, साकेत महिला मंडल और मीडिया कवरेज की सराहना की। मंदिर परिसर और धर्मशाला में नए विकास कार्यों की योजना बनाई गई। इनमें कमरे, बाथरूम, लॉबी, किचन और लिफ्ट शामिल हैं। भविष्य की योजनाओं में भोजनशाला, वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, जनरेटर, सोलर सिस्टम और मानस्तंभ का निर्माण शामिल है। मंदिर के लिए एक नए रथ का प्रस्ताव भी रखा गया। सभागार का नाम 'कंचन श्री सभागार' रखने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ। सदस्यों को निर्माण कार्य की देनदारियों और लोन का विवरण दिया गया। डॉ. पारुल शैलेन्द्र जैन ने अपने 1 लाख रुपए के लोन को दान में बदलने की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन पारुल जैन ने किया। मंगलाचरण प्रज्ञा जैन ने किया और संजय जैन ने आभार व्यक्त किया।