खाटू श्याम से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पलटी:ग्वालियर-झांसी हाईवे पर हुआ हादसा; चालक समेत 5 घायल

दतिया में सिविल लाइन थाना अंतर्गत ग्वालियर झांसी हाईवे पर सोमवार-मंगलवार की रात सड़क हादसा हो गया। खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पलट गई। हादसा देव ढावा के सामने हुआ। जानकारी के अनुसार चालक को नींद की झपकी आने के कारण कार अनियंत्रित हो गई। दुर्घटना में कार में सवार सभी 5 लोग घायल हो गए। चालक समेत 5 लोग हुए घायल घायलों में अतुल यादव (झांसी), जितेंद्र रामचंदानी (ज्योतिनगर दतिया), उज्ज्वल गोस्वामी, अवनेश्वरी गोस्वामी (राजघाट कॉलोनी), राजू तिवारी और अभिषेक (गोविंद मंदिर के पीछे दतिया) शामिल हैं। मौके पर पहुंची डायल 100 की टीम ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।