माथुर चतुर्वेदी समाज का होली मिलन समारोह:स्वास्थ्य राज्यमंत्री पटेल ने किया डायरेक्टरी का विमोचन, 200 समाज बंधु हुए शामिल

भोपाल के महाराष्ट्र समाज भवन में माथुर चतुर्वेदी समाज का होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में समाज के सभी आयु वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रितिका और आदित्य ने गुलाल लगाकर अतिथियों का स्वागत किया। सभी को ठंडाई और अल्पाहार परोसा गया। समाज के अध्यक्ष सुमंत और अन्य पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल का स्वागत किया। इस अवसर पर समाज की एक विशेष डायरेक्टरी का विमोचन हुआ। नीरव चतुर्वेदी के सुझाव पर इस डायरेक्टरी में सभी सदस्यों के रक्त समूह की जानकारी को शामिल किया गया है। कार्यक्रम में करीब 200 समाज बंधु मौजूद रहे। समारोह का समापन भोजन के साथ हुआ। अध्यक्ष ने जुलाई में होने वाले हरियाली तीज कार्यक्रम की घोषणा भी की। मंत्री महोदय ने डायरेक्टरी में रक्त समूह की जानकारी शामिल करने के प्रयास की सराहना की।कार्यक्रम में महिलाओं ने होली गीतों की प्रस्तुति दी। नीलम पाठक, पद्मरेखा, सीमा, अंजना, सुमन और ऋतू ने गायन में विशेष योगदान दिया। पुरुषों में राजेश, रमाकांत और विश्वनाथ ने भी होली गीत गाए। बच्चों ने फूलों की होली खेली।