मनावर मंडी में नई फसलों की बंपर आवक:300 से अधिक वाहन पहुंचे, गेहूं 2600 और चना 8700 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका

मनावर कृषि उपज मंडी में सोमवार को रबी सीजन की नई फसलों की बंपर आवक देखी गई। मंडी में 300 से अधिक वाहनों से फसलें पहुंची। त्योहारों के बाद मंडी में वाहनों की भीड़ इतनी बढ़ी कि किसानों को अपने वाहन मक्का के ढेर पर खड़े करने पड़े। आसपास की 64 पंचायतों के किसान गेहूं, देशी-डॉलर चना, मक्का और इमली लेकर मंडी पहुंचे। व्यापारियों के अनुसार सप्ताह की शुरुआत में फसलों के दाम में तेजी देखी गई। देशी चना 5500 रुपए प्रति क्विंटल और डॉलर चना 8700 रुपए प्रति क्विंटल की दर से बिका। व्यापारी राकेश जैन,विनीत खटोड़ ने बताया कि गेहूं के दाम 2400 से 2600 रुपए प्रति क्विंटल के बीच रहे। मक्का 1800 से 2200 रुपए प्रति क्विंटल में बिकी। व्यापारियों का कहना है कि मार्च में तेज धूप से रबी फसलें अच्छी तरह सूख गई हैं। इससे किसानों को अच्छे दाम मिलने की उम्मीद है। किसानों के मुताबिक इस साल मौसम अनुकूल रहने से सभी फसलों की पैदावार अच्छी हुई है। मनावर क्षेत्र में गेहूं, चना और मक्का की कटाई तेजी से जारी है।