इंदौर में सनाढ्य ब्राह्मण समाज का फाग महोत्सव:राधा-कृष्ण होली मिलन समारोह में भजन और नृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियां

इंदौर के राजीव गांधी चौराहा स्थित शुभकारज गार्डन में श्री सनाढ्य ब्राह्मण सभा का भव्य फाग महोत्सव संपन्न हुआ। युवा मंडल और महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राधा-कृष्ण होली मिलन समारोह में गायक पंडित हर्ष शर्मा ने भजनों की प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में विधायक गोलू शुक्ला, पूर्व विधायक संजय शुक्ला और महापौर परिषद सदस्य अभिषेक शर्मा बबलू विशेष रूप से उपस्थित रहे। कथावाचक ऋषभदेव महाराज सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। समारोह में राधा-कृष्ण के नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। श्री सनाढ्य ब्राह्मण समाज की विभिन्न समितियों के पदाधिकारियों ने मेहमानों का स्वागत किया। पंडित देवेन्द्र शर्मा, पंडित भगवती शर्मा, संजय जारोलिया, अनिल शर्मा और दीपक शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित थे। महिला सदस्यों में नीति दुबेलिया, पूर्णिमा शर्मा, सीमा शर्मा, घनिष्ठा शर्मा और अर्पणा बिरथरे ने कलाकारों पर पुष्प वर्षा कर उनका सम्मान किया। लगभग चार घंटे तक चले इस फूलों की होली के आयोजन में समाज के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।