नेपानगर के खेतों में तेंदुए और दो शावकों के पगमार्क:ग्रामीणों ने पिंजरा लगाने की मांग की; SDO बोले- टीम भेजकर स्थिति का लेंगे जायजा

बुरहानपुर में ग्रामीणों को रविवार की सुबह खेतों में तेंदुए के साथ दो शावकों के पगमार्क मिले। सोमवार को भी कुछ जगहों पर तेंदुए के निशान देखे गए। खेत मालिक मुरलीधर सोनवणे ने बताया कि उनके खेत में लगातार तेंदुए की हलचल दिख रही है। वहीं वन विभाग नेपानगर रेंज के एसडीओ विक्रम सुलिया ने कहा कि वे टीम को मौके पर भेजकर स्थिति का जायजा लेंगे और ग्रामीणों से चर्चा करेंगे। दो शावकों के होने की आशंका-ग्रामीण मामला नेपानगर स्थित अंधारवाड़ी वार्ड का है। ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में एक बार फिर तेंदुए की गतिविधियां बढ़ गई हैं। अंधारवाड़ी क्षेत्र ताप्ती नदी से सटा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि बड़े पगमार्कों के साथ छोटे पगमार्क भी मिल रहे हैं। इससे दो शावकों के होने की आशंका है। ग्रामीणों ने की पिंजरा लगाने की मांग सुबह और शाम के समय ग्रामीणों को तेंदुए नजर आए हैं। चार साल पहले भी इसी क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधियां बढ़ी थीं। तब वन विभाग ने पिंजरा लगाकर एक तेंदुए को पकड़ा था। माना जा रहा है कि पानी की तलाश में वन्यप्राणी ताप्ती नदी की ओर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने सुरक्षा की दृष्टि से पिंजरा लगाने की मांग की है।