बीते 24 घंटे में चंदेरी में 45 एमएम बरसात:आज भी आसमान में बादलों का डेरा, रुक-रुककर हो रही बारिश

जिले में बीते दिन से मौसम में फिर से परिवर्तन हुआ है। जिसके कारण बीते 24 घंटे में जिले के सभी स्थानों पर बारिश हुई, जिसमें सबसे अधिक चंदेरी में 45 मिली मीटर बारिश हो गई है, जबकि मुंगावली में 23 मिलीमीटर और अशोकनगर में 3 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। वहीं बुधवार की सुबह के समय से भी लगभग 2 घंटे से अधिक समय तक झमाझम बारिश हुई। मंगलवार की सुबह से हल्के-हल्के बादल छाए हुए थे दोपहर के बाद से कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई। चंदेरी में दोपहर के समय अधिक घंटे से अधिक समय तक मूसलाधार बारिश हुई थी जिसके कारण गलियारों में पानी भर गया था। वही शाम के समय मुंगावली और अशोकनगर में भी बारिश हुई थी। सुबह के समय भी काफी बारिश हो चुकी है।