बड़वानी के ट्रेंचिंग ग्राउंड में कचरे में लगी आग:आसपास की कॉलोनियों में फैला धुआं, फायर टैंकर बुझाने में लगे

बड़वानी के दशहरा मैदान के पीछे स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड में शुक्रवार सुबह 11 बजे कचरे के ढेर में आग लग गई। लपटों और धुएं ने आसपास के क्षेत्र में धुंध जैसा माहौल बना दिया। नगर पालिका ने इस जगह को अस्थाई ट्रेंचिंग ग्राउंड बनाया है। यह ग्राउंड पूजा स्टेट, कृष्णा स्टेट, मदीना नगर और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनियों के बीच स्थित है। शहर का कचरा यहीं एकत्र किया जाता है, जिससे कचरे का ढेर जमा हो गया है। सूचना पर नगर पालिका का फायर वाहन और टैंकर 11:45 बजे मौके पर पहुंचे। लोगों का कहना है कि कचरे से निकलने वाली बदबू और धुएं से उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही है। मदीना नगर के निवासी मुबारिक ने बताया कि उनके घर के पीछे स्थित इस कचरा ग्राउंड में अक्सर आग लगाई जाती है। धुएं से आंखों में जलन होती है। कई शिकायतें करने के बावजूद कार्रवाई नहीं की गई है। गर्मी के मौसम में यहां आग लगने की घटनाएं आम हो गई हैं। आग लगाने वालों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। कई बार कर चुके हैं शिकायत
न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी अब्दुल रहीम तिगाले का कहना है कि नगर पालिका में कई बार लिखित शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हुआ।अब आखिरी बार कलेक्टर कार्यालय और नगर पालिका में शिकायत देंगे। समाधान नहीं हुआ, तो यहां कचरा डालने का विरोध करेंगे। कृष्णा कॉलोनी में निवासी पवन कुमार का कहना है कि करोड़ों की जमीन होने के बाद भी नपा स्थायी ट्रेचिंग ग्राउंड नहीं तलाश पाई है। शहर को साफ रखने के लिए प्रशासन हमें क्यों बीमार कर रहा है। यहां एक स्कूल भी है। यहां आने वाले बच्चों को भी परेशानी होती है। यहां रहने वाले विकास यादव ने कहा कि यदि अब कचरे में आग लगाई और धुएं से लोगों को परेशानी हुई, तो कॉलोनियों के लोग एकत्र होकर यहां से कचरा उठाकर नगर पालिका के गेट पर डाल देंगे। इसके बाद यहां किसी को कचरा डालने नहीं दिया जाएगा। जिम्मेदार बोले- जल्द शिफ्ट किया जाएगा ट्रेंचिंग ग्राउंड नगर पालिका अध्यक्ष अश्विनी चौहान ने बताया कि ट्रेचिंग ग्राउंड कई वर्षों पुराना है। कॉलोनियां बाद में बनी है। लोगों की शिकायत भी जायज हैं, लेकिन हम सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड भेज कर आग बुझवा देते हैं। ट्रेचिंग ग्राउंड के लिए पहले जमीन देखी गई थी। यदि प्रशासन उस पर मंजूरी देता है, तो जल्द ही शिफ्ट कर दिया जाएगा।