खरीफ तैयारियों की समीक्षा की सीएम साय ने

छत्तीसगढ़ संवाददाता रायपुर, 13 जून। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी सरकार के छह महीने कार्यकाल की समीक्षा शुरू कर दी है। उनकी अध्यक्षता में विभागीय बैठकों का सिलसिला गुरूवार से शुरू हुआ ? पहले दिन मुख्यमंत्री अपने निवास कार्यालय में कृषि एवम उद्यानिकी विभाग की समीक्षा की । इसमें मंत्री रामविचार नेताम भी रहे। बैठक में किसानों को समय पर खाद बीज की आपूर्ति के साथ खरीफ तैयारियों की समीक्षा की जा रही है।बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद और श्री राहुल भगत, कृषि उत्पादन आयुक्त श्रीमती शहला निगार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित हैं। संवर रहा छत्तीसगढ़- देशभर में कर रहा ट्रेंड मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार के छह महीने पूरे होने पर प्तसंवर_रहा_छत्तीसगढ़ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स (एक्स) पर राष्ट्रपटल पर ट्रेंड कर रहा है। इस हैशटैग के तहत लोग सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों की तारीफ कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने 6 महीनों में ही छत्तीसगढ़ ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, माओवादी समस्या का निदान और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। सोशल मीडिया पर जनता के सकारात्मक प्रतिक्रियाओं से यह स्पष्ट है कि श्री साय के त्वरित निर्णय-सख्त प्रशासन को सराहा जा रहा है और संवरते छत्तीसगढ़ के प्रति लोग आश्वस्त हैं।