निकाय चुनाव बैलेट पेपर से कराने ढेबर और एमआईसी सदस्य मिले आयुक्त से

छत्तीसगढ़ संवाददाता रायपुर, 28 जून। महापौर एजाज ढेबर ने राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त अजय सिंह से मुलाकात की। उनसेनिकाय चुनाव पूर्वशहर में मतदाताओं/परिसीमन से संबंधित समस्याओ के निराकरण मतपत्र (बैलेट पेपर) के माध्यम से नगरीय निकाय चुनाव कराने अनुरोध किया। इस दौरान सभापति प्रमोद दुबे, एमआईसी सदस्य ज्ञानेश शर्मा, श्रीकुमार मेनन, और सभी पार्षद भी साथ थे । महापौर ढेबर ने आयुक्त को जानकारी दी कि वार्डो मे बहुत से ऐसे मतदाता हैं, जो पूर्व मे मतदान कर रहे थे, परन्तु किसी कारणवश मतदाता सूची से इनका नाम कट गया है। पुराने वार्डों के अनुसार पोलिंग बूथ वार्ड क्षेत्र के दायरे से काफी दूर हो चुके हैं। वर्तमान मे सभी वार्डो में नये शासकीय, सामुदायिक भवन बन चुके है जहां नये पोलिंग बूथ बनाये जाने की आवश्यकता है। शासन के आदेशानुसार वार्डों का परिसीमन होना है जिसमें सभी वार्डो में मतदाताओं की संख्या लगभग समान हो एवं परिसीमन में पारदर्शिता हो। ढेबर ने आयुक्त अजय सिंह को पत्र देकर अनुरोध किया है कि मतदाताओं, परिसीमन से संबंधित इन विषयों को दृष्टिगत रखते हुए समस्याओं के निराकरण के साथ मतपत्र (बैलेट पेपर) के माध्यम से नगरीय निकाय चुनाव कराया जाए।