ट्रेने अगले छमाह तक पुराने टाइम टेबल पर ही चलेंगी

छत्तीसगढ़ संवाददाता रायपुर, 7 जुलाई। जुलाई का पहला सप्ताह बीत गया है और ट्रेनें पुराने टाइम टेबल पर ही चलाई जा रहीं है। वैसे रेलवे हर साल एक जुलाई से नया टाइम टेबल लागू करता है। और अब यह आने की संभावना नहीं है। क्योंकि रेलवे बोर्ड ने सभी रेलवे जोनों को चि_ी लिख कर सूचित किया है कि इस साल एक जुलाई को नया टाइम टेबल लागू नहीं हो रहा है। अभी जो टाइम टेबल चल रहा है, उसी की अवधि को आगामी 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है।रेलवे बोर्ड के स्तर पर जो अखिल भारतीय टाइम टेबल जारी किया जाता है, उसे ट्रेन एट ए ग्लांस के नाम से जाना जाता है। इसमें सिर्फ मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों की समय सारिणी होती है। इसी के साथ जोनल स्तर पर भी टाइम टेबल का प्रकाशित किया जाता है। इसमें पैसेंजर और लोकल ट्रेन की भी समय सारिणी होती है। आमतौर पर यह हर साल एक जुलाई से प्रभावी होता है। इस साल ऐसा नहीं हो रहा है। रेलवे बोर्ड इस साल नया टाइम टेबल जारी नहीं कर रहा है। दरअसल, इस समय बोर्ड ट्रेनों के समय और परिचालन स्थिति की समीक्षा कर रहा है। रेल मंत्रालय इसे और अधिक कुशल बनाना चाहता है इसलिए नए टाइम टेबल की रिलीज की तारीख 1 जनवरी, 2025 तक बढ़ा दी गई है। नया टाइम टेबल जारी होने तक पुराना टाइम टेबल ही लागू रहेगा। इसके लिए रेलवे बोर्ड ने 27 जून, 2024 को ही 17 ज़ोन के सभी महाप्रबंधकों को एक सरकुलर जारी किया और उनसे मौजूदा टाइम टेबल को 31 दिसंबर, 2024 तक बढ़ाने के लिए कहा। जोनल रेलवे का टाइम टेबल भी वही रहेगा बोर्ड के पत्र जारी होने के बाद ट्रेन एट ए ग्लांस 24 अब 01 जनवरी 25 से लागू होगा। इसलिए अब बिलासपुर, रायपुर और नागपुर की मौजूदा समय सारणी की वैधता भी 31 दिसंबर 24 तक बढ़ा दी जाती है। इस आलोक में अब नया टाइम टेबल 1 जनवरी 25 से लागू होगा। इसी तरह का एक सरकुलर यहां भी जारी किया है। इस सरकुलर में सभी तीन डिवीजनों, डीआरएम को मौजूदा समय सारिणी के अनुसार ट्रेने आपरेट करने कहा गया है।